शिवपुरी। इंदार थााना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम एडवारा में एक 16 साल की किशोरी रात के समय घर से लापता हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो किशोरी घर में नहीं थी जब तलाश की तो पता चला कि उसको ग्राम बेलबाड़ी के युवक के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और संदेह के आधार पर युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज उनकी पुत्री रात के समय घर में ही सो रही थी जब सुबह परिजन जागे तो देखा कि किशोरी घर में नहीं है। जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को ग्राम बेलबाड़ी ईसागढ़ जिला अशोकनगर के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और संदेही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।