शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के गुरूद्वारा चौराहे पर स्थिति बीकानेर मिष्ठान की दुकान पर पहुंची एक युवती ने अपने माता पिता पर शिवपुरी स्थिति दो युवकों को बेचने का आरोप लगाया है। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति उसे बेटा होने के बाद से आए दिन मारपीट करते हुए प्रताणित करता है। शिवपुरी समाचार डॉट कॉम को जानकारी देते हुए युवती ने बताया है कि उसका नाम शुकांति मन्ना है। युवती ने अपने पिता का नाम विद्याधर मन्ना निवासी टाटानगर जमसेदपुर बिहार बताया है।
युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके माता पिता उसे शिवपुरी मध्यप्रदेश निवासी जसबंत योगी को बेचकर उसकी शादी कर गए। शादी के बाद तो पति ने महिला को सही तरीके से रखा परंतु एक बच्चे के जन्म देने के बाद से उसे उसके ससुराल बाले मारपीट करने लगे।
हांलाकि महिला सही तरह से कुछ भी बता नहीं पा रही थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उक्त महिला की सूचना महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कोमल परिहार को दी। कोमल परिहार तत्काल मय दल के मौके पर पहुंची और युवती को लेकर महिला प्रकोष्ठ थाने पहुंची। जहां खबर लिखे जाने तक युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।