रेडिऐंन्ट ग्रुप की संचालिका खुशी खांन को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। रेडिऐन्ट ग्रुप की संचालिका एवं परिवार परामर्श केन्द्र की सदस्य शबाना खान (खुशी खान) को कम्प्यूटर साइंस अन्तर्गत ‘‘नोवल एप्रोच फोर टोपोलॉजी एनालिसिस इन ऑप्टीकल डब्ल्यूडीएम नेटवर्क ’’ विषय पर डा. मनीष श्रीवास्तव भोपाल के मार्गदर्शन में रिसर्च वर्क करने के लिये प्रसिद्ध आईसेक्ट यूनीवर्सिटी मध्यप्रदेश द्वारा पी.एच-डी की उपाधि से नवाजा गया है।

विदित हो कि कम्प्यूटर साइंस की आधुनिक तकनीकि पर किये गए शोध कार्य से भविष्य की तकनीकि की दिशा तय होगी वहीं नए रिसर्च स्कोलर्स के लिए ये शोध ग्रंथ अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

खुषी खान को डॉक्टरेट की उपलब्धी पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है जिनमें रेडिऐन्ट के शाहिद खान, अखलाक खान, डा. शैलेन्द्र गुप्ता, डा. प्रदीप विष्वास, डा. निसार अहमद, एड. विजय तिवारी, शेखर कुलश्रेष्ठ, लेखक जाहिद खान, विपिन शुक्ला मामा, महिपाल अरोरा, यादवेन्द्र सिंह सीआरपीएफ, डा. संजय शर्मा, पूनम गुप्ता, प्रो. ज्योतना सक्सेना, रमाकांत त्रिपाठी, प्रिंसिपल आई.टी.आई, तरूण अग्रवाल, डा. रामकिशन श्रीवास्तव एवं परिजनों सहित जिलेभर के अनेक गणमान व्यक्तियों ने बधाई संदेश भेजे हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!