रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रन्नोद हाइवे पर ग्राम ढचरा के पास रविवार को सुबह एक बस चालक ने एक बाइक चालक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कल्ला पुत्र बालकिशन निवासी चंदौरिया राजापुर अपनी बाइक से अपनी भाभी को उसके घर शादी सामारोह में छोड़कर अपने घर होने वाली शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था।
तभी सामने से आ रही बस के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक चालक कल्ला में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में कर युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बस चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मतम पसरा गया है। क्यों कि भाभी के घर व स्वयं मृतक के घर शादी समारोह आयोजित होने वाला था। लेकिन हादसा होने से दोनों जगह खुशिया मतम में बदल गई हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।