सम्मेलन से लौट रहे BIKE सवारों को BOLERO ने उड़ाया, मौत | POHRI NEWS

Updesh Awasthee
0
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कॉलेज रोड पर कॉलेज रोड पर बुधवार-गुरुवार की रात एक बोलेरो व बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई।  घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
धाकड़ समाज के सम्मेलन से लौट रहे थे बाइक सवार
18 अप्रैल को अक्षय तृतिया थी और इस अवसर पर कई विवाह सम्मेलन समारोह जिले भर में आयोजित किए गए। जिसमें धाकड़ समाज का सम्मेलन भी था जिसमें तीनों युवक नरेश पुत्र रघुवीर धाकड़, सतीश पुत्र हरवंश धाकड, पवन पुत्र रामगोपाल वर्मा निवासी भटनावर शामिल होने के लिए पोहरी गए हुए थे। 

सम्मेलन में शामिल होकर तीनों युवक बाइक पर सवार होकर देर रात भटनावर जा रहे थे तभी कॉलेज तिराहे के पास सामने से आ रही बोलेरो से आमने-सामने भिडंत हो गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 7-8 फ ीट दूर जाकर गिरे वहीं बोलेरो भी पलट गई। 

घटना में तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई जहां इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बोलेरो में सवार युवक मौके से भाग गए।

रोड पर पेबर्स ब्लॉक रखे होने से हुआ हादसा
बताया जाता है कि वर्तमान में पोहरी-मोहना रोड का काम चल रहा है। इस रोड पर लगाने के लिए पेबर्स ब्लॉक मंगाए गए थे जो पोहरी के कॉलेज रोड पर काफ ी दिनों से रखे हुए थे। 

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि रात के समय यह पेबर्स ब्लॉक दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि सामने से आ रहे वाहन की लाइट सामने पडती है। हो सकता है कि बीती रात भी यही कारण रहा होगा जिस वजह से यह हादसा घटित हो गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!