प्रमोद अंडे वाला फांसी पर झूला, मौत | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले माधवनगर में आरामशीन के पास वाली गली में रहने वाले प्रमोद राठौर पुत्र रामबाबू राठौर ने गुरूवार की अलसुबह फांसी पर झूृल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रमोद अंडे एवं सोडा का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। प्रमोद के यहां पर एक पांच वर्ष की बच्ची और एक तीन वर्ष का बेटा है। प्रमोद के फांसी लगाने का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रमोद दो भाई है और यह छोटो है और दोनों ही भाइयों की शादी भी दोनों बहनों से हुई है। गुरूवार को प्रमोद की पत्नी, उसकी भाभी जो दोनों सगी बहनें हैं, और बडा भाई शादी के लिए गए हुए थे जबकि घर पर प्रमोद के बुजुर्ग मां-बाप थे। 
बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद सभी एक कमरे में सो गए और अलसुबह प्रमोद ने उठकर दूसरे कमरे में लगे पंखे पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। जब सुबह परिजन सोकर उठे तो प्रमोद पंखे पर झूलता मिला। 

जैसे ही प्रमोद की मां ने प्रमोद को देखा तो उसके होश उड गए। प्रमोद की मौत के बाद उसकी मां का रोरोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और समाचार लिखे जाने तक पंचनामा बनाकर पुलिस द्वारा शव को फांसी के फंदे से उतारा जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!