TRAIN में अधेड़ कर रहा था महिला DURTY TOUCH, रेलमंत्री को TWEET, पहुंची GRP

0
शिवपुरी। बीती रात्रि शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर भिंड इंदौर इंटरसिटी ट्रेन के जनरल कोच में भिंड से आ रही एक महिला से एक युवक ने बदसलूकी कर दी। मामला इतना बढ़ गया की ट्रेन को शिवपुरी स्टेशन पर एक घंटे से अधिक रोकना पड़ा। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत पर व्यक्ति को पकड़ कर ट्रेन से बाहर कर दिया लेकिन बाद में उसके माफी मांगने पर ट्रेन रवाना हुई। जीआरपी ने बताया है कि जब ट्रेन बीती रात्रि ग्वालियर से शिवपुरी के लिए रवाना हुई थी, 

तभी मोहना के पास एसी कोच के आगे जनरल कोच में भिंड से अपनी पत्नी के साथ इंदौर जा रहे एक अधेड़ ने अपने पास बैठी महिला यात्री के साथ बदसलूकी की। महिला का आरोप था कि उसके बगल में बैठे अधेड़ ने ना सिर्फ उसके साथ बदसलूकी की वरन गलत हरकत करने का भी प्रयास किया। 

यह सब वाकया देख रहे एक यात्री राज चौहान ने @rpfwcr पर इसकी सूचना ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद जैसे ही ट्रेन शिवपुरी स्टेशन पहुंची तो जनरल कोच को जीआरपी ने घेर लिया लेकिन। इसके बाद ट्रेन में सवार आरोपी को ट्रेन से नीचे उतार लिया। इसके बाद महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की इस आरोपी ने माफी मांग ली तो मामला सुलझ गया। इसके बाद ट्रेन इंदौर के लिए रवाना हुई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!