KARERA की अनुष्का ने फिर मचाई धूम, सुरों से लोगों को रातभर बांधे रखा

Updesh Awasthee
0
करैरा। करैरा क्षेत्र में अभी हाल ही में जमकर सुर्खिया बटौर रही अनुष्का श्रीवास्तव के सुरों की गूंज दिन व दिन बढ़ती जा रही है। 13 वर्षीय अनुष्का ने क्षेत्र में जहां भी जाती है अपने साथ लोगों का प्यार और दुलार लेकर आती है। बीते रोज भी स्थानीय माँ कामाक्षा मंदिर पर सरगम गु्रप अकैडमी की सिंगर अनुष्का श्रीवास्तव ने अपने मधुर स्वरों से लोगों का दिल जीत लिया। 

अनुष्का ने पूरे जागरण में एक से बढ़ कर एक भेंटें सुनाई ओर सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान कर दिया। पूरे कार्यक्रम को उपस्थित जन समूह ने आनंद के साथ सुना और भक्ति रस डूब गए। सरगम ग्रुप के अन्य सिंगर मनोज श्रीवास्तव,सुनील भार्गव, प्रवीण श्रीवास्तव,रानी प्रजापति ने भी एक से बढक़र एक माता की भेंटें सुनाई ओर उपस्थित जन समूह को झूमने पर विवश कर दिया। 

इन गीतों को संगीत से सजाया राजेन्द्र सक्सेना नीरज श्रीवास्तव जी एओर सुनील नरबारे जी ने ए मंच का सफल संचालन संतोष शर्मा दद्दा ओर प्रवीण गुप्ता जी ने किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित रिटायर्ड प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ओर मार्केटिंग सोसाइटी के मैनेजर सतीश श्रीवास्तव जी ने गु्रप के सभी सदस्यों को तिलक लगाया और माता की चुनरी ओढाई। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप वाल्टर थाना प्रभारी, सुनील धाकड मध्य प्रदेश पुलिस,आनंद पाठक, गीतकार घनश्याम दास योगी,पूजा शर्मा ;प्राचार्य संजय गुप्ता, अमर सिंह लोधी, महेश लोधी, बी ए सी तथा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गणेश बाल मंदिर प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ  उपस्थित रहे । करेरा के अन्य गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे । ओर कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन माँ कामाक्षा यज्ञ के मुख्य यजमान धनीराम यादव जी ने आभार प्रदर्शन किया और अनुष्का श्रीवास्तव को बहुत ऊंचाइयों तक जाने के लिए आशीर्वाद दिया ।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!