साथ में खाना खाने बैठे दलित की मारपीट, केस दर्ज

0
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम अछरौनी में एक दलित की दो युवकों ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि एक समारोह में दलित युवक खाना खाने के लिए बैठ गया था जिस पर दो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।गजराज पुत्र बैजू जाटव (28) निवासी अछरौनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव में एक समारोह था जिसमें वह खाना खाने के लिए गया हुआ था 

जहां वह जब खाना खाने के लिए बैठा तो गांव के ही रहने वाले धर्मेन्द्र ठाकुर, सोनू ठाकुर उसे जाति सूचक गालियां देने लगे और कहा कि तू दलित हमारे साथ बैठकर खाना खाएगा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवक थाने पहुंचा और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!