बटाईदार ने ही लगाई कटी फसल में आग

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम वैशी में बीती 3 मार्च को खेत में कटी रखी हुई फसल में आग लग गई थी। उस समय पुलिस ने फरियादी खेत मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामला जांच में लिया जहां जांच के बाद बटाईदार ही मामले में आरोपी पाया गया जिस पर पुलिस ने बटाईदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

राजू कुशवाह निवासी वैशी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी ग्राम वैशी में साढ़े तीन बीघा जमीन है उस जमीन को राकेश कुशवाह बटाई से करता है। 3 मार्च को राकेश कुशवाह के भाई उसके पास आया और बताया कि कटी रखी हुई फसल में आग लग गई जिस पर वह मौके पर गया तो देखा कि फसल जलकर राख हो गई है। 

इसके बाद मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि राजू कुशवाह के साथ उसके रिश्तेदार रंजिश रखते हैं और उसकी जमीन तथा उसके रिश्तेदारों की जमीन को राकेश कुशवाह बटाई से करता है और इसी द्वेष के चलते बटाईदार राकेश कुशवाह ने उसकी कटी हुई फसल में आग लगा दी। जिस पर से पुलिस ने राकेश कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!