शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम शेरगढ़ में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नीलेश पुत्र मुकेश प्रजापति व ममता पत्नी माखन बघेल निवासी शेरगढ़ के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया।
बच्चों ने घर जाकर परिजनों को विवाद के बारे में बताया जिस पर दोनों बच्चों के परिजन आए और एक दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे और देखते ही देखते एक-दूसरे की मारपीट कर दी।
मामले में पुलिस ने नीलेश की शिकायत पर माखन बघेल व ममता की शिकायत पर राकेश प्रजापति, कैलाश प्रजापति के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।