शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडा में दो युवकों ने एक महिला की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण महिला द्वारा शासकीय जमीन से रास्ता न दिया जाना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि राजकुमार गुसाई पत्नी केशवह गुसाई निवासी ग्राम टोडा ने तालाब के पास जमीन पर कब्जा कर रखा है जब यहां से अखयसिंह धाकड़ व कमल किशोर धाकड़ के ट्रेक्टर लेकर निकले तो महिला ने रास्ता देने से मना कर दिया।
जिस पर उनका विवाद हो गया और दोनों युवकों ने मिलकर महिला की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।