शिवपुरी। कल देर रात शिवम ज्वैलर्स के संचालक नितिन सोनी पुत्र कैलाश सोनी को उसके घर के पास शूटरो ने गोली मार दी। देर रात इस गोली काण्ड में प्रोर्पटी विवाद बताया जा रहा है। अभी नितिन सोनी खतरे से बहार है, पुलिस ने इस मामले में कायमी कर ली है लेकिन इस मामले को संदिग्ध मान रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 10:30 बजे तारकेश्वरी कॉलोनी स्थित अपने घर में जब सर्राफा व्यापारी जा रहा था। उसी दौरान हमलावर पलसर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां आए तथा उन्होंने सर्राफा व्यापारी की जांघ में गोली मार दी तथा वह वहां से भाग निकले।
सर्राफा व्यापारी के अनुसार उनका किसी से प्लॉट संबंधी विवाद चल रहा था और उसी विवाद के चलते उन्हें गोली मारी गई है। इस प्रोर्पटी की कीमत 1 करोड रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में धर्मेन्द्र कुलकर्णी, पिंटू कुलकर्णी और एक अन्य के खिलाफ आरोपियों के विरूद्ध हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है, पुलिस इस मामले की बारिकी से जांच कर रही है।
आरापियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन दिया
सर्राफा व्यवसायी नितिन सोनी के पिता कैलाश सोनी ने जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन ज्ञापन मेंं उन्होंने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया तथा लिखा कि आरोपियों के नाम और हुलिए को उनके पुत्र ने अपने बयान में पुलिस को अवगत करा दिया है। अत: आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनके साथ सर्राफा व्यवसायी और स्वर्णकार संघ के लोग भी थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।