शिवपुरी। भोपाल सिंध जलावर्धन योजना की बैठक में यशोधरा राजे सिंधिया ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ने अवैध कॉलोनियों को सितम्बर तक वैध कराने की घोषणा की है। इस संबंध में नगर पालिका शिवपुरी तत्काल अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर उनकों वैध करने की कार्यवाही करे। तत्काल इन कॉलोनियों का सर्वे आदि कर अवैध कॉलोनी को वैध एवं नियमित किया जाए।
क्षतिग्रस्त मार्ग सुधारे जाए
यशोधरा राजे सिंधिया ने बैठक में यह भी निर्देश दिया कि शिवपुरी में जो सीवरेज लाईन डाली जा रही हैै उससे क्षतिग्रस्त हुए मार्गो को तत्काल सुधारा जाए। प्रमुख सचिव द्वारा सडक़ों के सुधार हेतु तत्काल समूचित राशि मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।