शिवपुरी। कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली विजय पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं को 7 मार्च को धन्यवाद देगें। इस अवसर पर कोलारस में कांग्रेस पार्टी द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीरसिंह रघुवशी ने बताया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 7 मार्च को भोपाल से प्रस्थान कर मुंगावली पहुंचेगें जहां धन्यवाद सभा में भाग लेगें।
इसके बाद सांसद सिंधिया मुगांवली से प्रस्थान कर 5 बजे खतौरा पहुंचगे जहां जनता एवं कांग्रेसजनों द्वारा सिंधिया का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद खतौरा से एजवारा, सजाई तिराहे, पंचावली, देहरदा तिराहे, पूरन खेडी होते हुए 6 बजे शाम कोलारस पहुंचगे जहां विधानसभा उपचुनाव मे मिली जीत पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करेगें। यह सभा कोलारस के अग्रवाल धर्माशाला सब्जी मंडी पर आयेजित की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।