शिवपुरी। पिछले 24 घंटे में पिछोर और बामौरकलां थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 9 वर्ष की दो बालिकाओं की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में कल सुबह 11 बजे बालिका भारती पुत्री रतिराम पाल कुएं पर पानी भरने गई थी और पानी भरते समय पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिर गई।जब तक उसे कुएं से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं बामौरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम दिदावनी में भी कल लगभग उसी समय ऐसी ही घटना घटित हुई। बताया जाता है कि 9 वर्षीय बालिका भाग्यश्री पुत्री ओंकार लोधी जब कुएं पर पानी पीने गई तो बताया जाता है कि पानी पीते समय उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।
उक्त घटना सुबह 8 से 10 बजे के बीच की बताई जाती है और जब काफी समय तक बालिका परिजनों को नहीं दिखी तो उन्होंने उसकी तलाश की तो कुएं में तैरती हुई लाश भाग्यश्री की मिली। पुलिस ने फरियादी ओंकार पुत्र नन्ना लोधी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।