फार्म हाउस पर आदिवासी युवक को बंधक बनाया, बोले चोरी करने आया था

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस पुलिस ने रात भर फार्म हाउस में एक आदिवासी युवक को बंधक बनाकर उसकी मारपीट करने के मामले में क्रॉस मामले दर्ज कर लिए हैं। मारपीट करने वालों ने आरोप लगाया था कि उक्त आदिवासी युवक उनके फार्म हाउस में चोरी करने के लिए आया हुआ था। पहले मामले में फरियादी कल्लू पुत्र सुरेश आदिवासी निवासी टीला की रिपोर्ट पर आरोपी रामसिंह गुर्जर और कृपाल सिंह गुर्जर के विरूद्ध भादवि की धारा 457 और 511 का मामला कायम किया गया है। वहीं दूसरे मामले में कृपाल सिंह को बंधक बनाने और उसकी मारपीट करने के आरोप में आरोपी कल्लू आदिवासी और शमशाद खान के विरूद्ध भादवि की धारा 323 और 342 का मामला कायम किया गया है। 

इस मामले में एक पक्ष के फरियादी शमशाद खान ने बताया कि उसके टीला स्थित फार्म हाउस पर आए दिन चोरियां हो रही थीं और चोर पकड़ में नहीं आ रहा था। इस कारण उसने सतर्कता बरत ली और देर रात उसने देखा कि आरोपी रामसिंह गुर्जर और कृपाल सिंह गुर्जर निवासी सुजवाहा थाना देहात स्टार्टर चोरी कर रहे थे उन्हें देखकर आरोपी भागने लगे जिनमें से रामसिंह गुर्जर भागने में सफल रहा, परंतु कृपाल सिंह पकड़ में आ गया जिसे उन्होंने रात भर बंधक बनाया और सुबह कोलारस थाने जाकर पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस ने इस मामले में रामसिंह और कृपाल सिंह के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है जबकि पकड़े गए आरोपी कृपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपीगण शमशाद खान और कल्लू आदिवासी ने अकारण उन्हें फार्म हाउस पर बंधक बनाकर रखा तथा मारपीट की और झूठा आरोप लगाकर दूसरे दिन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कृपाल सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी शमशाद खान और कल्लू आदिवासी के विरूद्ध भादवि की धारा 323, 342 का मामला दर्ज किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!