17 साल बाद आई थी घर में खुशीयां, 8 दिन में ही मातम में बदल गई

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास के ग्राम ईसरी में रहने वाले महेंद्र पुत्र जगन्नाथ यादव की कल दुर्घटना में मौत हो गई थी। 8 दिन पहले ही उनकी पत्नि ने शादी के 17 साल बाद दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। मृतक महेंद्र यादव की शादी 17 साल पहले हुई थी और शादी के बाद दोनों पति पत्नि संतान सुख के लिए तरस रहे थे।

लेकिन 8 दिन पहले जब महेंद्र की पत्नि ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया तो परिवार की खुशी का कोई अंत नहीं था। जमकर  जश्न मनाया गया और दष्टौन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही थीं, परंतु ईश्वर को तो कुछ और ही मंजूर था। 8 दिन बाद ही गांव से बदरवास आ रहे महेंद्र की एक सडक़ हादसे में मौत हो गई। 

मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल निर्मित हो गया है और सभी तैयारियां धरी रह गईं। इस प्रकार जन्म लेने के 8 दिन बाद ही दोनों मासूमों ने अपने पिता को और मां ने अपने पति को खो दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!