गायत्री परिवार: भारतीय संस्कृति की आत्मा है दीप यज्ञ

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पटेल पार्क में नवरात्रि के अवसर पर भव्य महादीप यज्ञ का आयोजन महिलाओं द्वारा जिला गायत्री परिवार शिवपुरी के सहयोग से किया गया। इस दीप यज्ञ में जहां कालोनी की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं जिला गायत्री परिवार की ओर से दीप यज्ञ के आयोजन के महत्व तथा गायत्री मंत्र, उपासना पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिला गायत्री परिवार शिवपुरी की विजय लक्ष्मी शर्मा, राजकुमारी वर्मा, सुशीला भटनागर, नीरज राणावत, गौरी शंकर निगोती, लक्ष्मी तोमर सहित पटेल नगर एवं अंचल की बड़ी सं या में महिलाएं उपस्थित थीं।

पटेल पार्क में दीप यज्ञ के आयोजन पर विजय लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि नारी जागरण हेतु ऐसे आयोजन समय समय पर होना चाहिये। दीप यज्ञ जहां व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण, परिवार निर्माण का कार्य करता है तो वहीं नारी शक्तियों को जागृत करने का भी कार्य करता है। 

परिवार के राष्ट्र के उत्थान में यह बहुत सहायक होता है। इस मौके पर उनके द्वारा गुरूदेव के सूत्र बताए गए तथा गायत्री उपासना, भगवान सूर्य को अर्क देने के संबंध में तर्कों को बताया गया। महिलाओं को बच्चों के अंदर देवीय गुण जगाने तथा बच्चों के कल्याण के लिए किए जाने कार्यों को विस्तार से समझाया। 

इससे पूर्व पटेल नगर की महिलाओं के द्वारा दीप यज्ञ के शुभारंभ पर पहले पवित्रीकरण, प्राणायाम, चंदन धारण, संकल्प सूत्र धारण, साधना, उपासना, आराधना, समयदान, अंशदान, देव पूजन, कलश पूजन, देव शक्तियों की आराधना, गायत्री महामंत्र का उच्चारण आदि का क्रमानुसार किया गया। तदोपरान्त महिलाओं द्वारा दीपक पूजन कर उन्हें प्रज्जवलित किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!