शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304 ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद साजिद पुत्र इस्लाम कुर्रेशी उम्र 21 वर्ष निवासी मठ के पास जवाहर कॉलोनी कल दोपहर 1 बजे अपने मित्र झब्बू के साथ बाइक पर सवार होकर मझेरा से अपने घर शिवपुरी आ रहा था।
तभी दोनों करबला के पास रूक गए जहां मोहम्मद साजिद लघुशंका करने के लिए सडक़ पार कर दूसरी ओर जा रहा था उसी समय एक अज्ञात वाहन तेज गति से आया और साजिद उस वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं झब्बू भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।