राज्य कर्मचारी संघ का होली मिलन समारोह आयोजित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का होली मिलन समारोह शुक्रवार को शहर के छावनी क्रमांक 1 स्कूल मे आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह भदौरिया थे। अध्यक्षता बीएमएस के विभाग प्रमुख पूरनलाल  बाथम, जिला कार्यकारिणी सद्स्य रमेश शिवहरे, अध्यक्ष हरीश चौबे विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव ने किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात आपसी विचार विमर्श के बाद सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, सचिव दिलीप शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य, योगेश मिश्रा, विजय पाठक, अजय श्रीवास्तव, केपी सिंह जाट, फतेह सिंह गुर्जर, केके भार्गव, गोविंद शर्मा, यशपाल जाट, किशोरी लाल परिहार, भजन सिंह कुशवाह,प्रेम नामदेव, विनोद शुक्ला, सुशील अग्रवाल, धर्मेंद्र सोनी, गिरजेश माथुर, करन सिंह शाक्य, एम पी मालवीय, नईम खान सहित बड़ी संख्या में बीएमएस व राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!