पुलिस ने पकड़े जुआरी, 7हजार 400 रुपए बरामद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बीजासेन मंदिर के पास पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने नकदी सहित ताश की गड्डी जब्त की गई। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से रविवार की रात सूचना मिली कि बीजासेन मंदिर के पास संजय परिहार के घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। 

जहां से पुलिस ने जुआ खेल रहे सुरेंद्र पुत्र अशोक योगी निवासी सेमरी, संजय पुत्र गोपाल परिहार निवासी डांग बंगला पिछोर, नईम पुत्र शमीम निवासी खटिकयाना मो. पिछोर, महेंद्र पुत्र गोविंद यादव निवासी डांग बंगला पिछोर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 7 हजार 400 रुपए नकद जब्त किए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!