शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रिनाह में एक 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने संदेही युवक के खिलाफ थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम रिनाह की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार को सुबह के समय घर से किसी काम के लिए कहकर निकली थी लेकिन काफी देर हो जाने के बाद जब वह घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर परिजनों ने पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद किसी ग्रामीण ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही रहने वाले जीतू कोरी के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन थाने गए और संदेही युवक के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।