शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत झींगुरा में एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया जाता है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। राजा की मुढ़ैरी थाना सिरसौद हाल निवासी झींगुरा शिवपुरी की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।
तभी उसके गांव का रहने वाला युवक मस्तराम पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी राजा की मुढ़ैरी थाना सिरसौद आया और युवती को घर में अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा जब युवती ने विरोध किया तो युवक वहां से भाग गया।
परिजन घर पर आए तो युवती ने अपने साथ घटिल हुए घटनाक्रम के बारे में बताया इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। इस मामले में पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।