विधायक कप: कटेगरा को हराकर बैराड़ बनी विजेता

Updesh Awasthee
0
बैैराड़। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आज दूसरे दिन पोहरी में बालक वर्ग में व्हॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के शेष मैचों का आयोजन शासकीय उ.उ. मा. विधालय बैराड में किया गया, जिसका पहला सेमीफायनल बैराड और चक्रमपुर और दूसरा सेमीफायनल ग्राम पंचायत कटेगरा और ग्राम पंचायत भदैरा के बीच खेला गया, जिसमें बैराड ने चक्रमापुर को सीधे सेटों में 11-07, 11-09 से हराकर फायनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफायनल में ग्राम पचायत कटेगरा एवं भदैरा के बीच खेला गया। 

जिसमें कटेगरा ने सीधे सेटो में 9-11, 10-11 से ग्राम पंचायत भदैरा को हराकर फायनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए भदैरा और चक्रामपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें भदैरा ने आसानी से चक्रामपुर को हराया। फायनल मैच ग्राम पंचायत कटेगरा और बैराड के बीच खेला गया, जिसमें संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 10-11, 09-11 से कटेगरा को बैराड ने हराया। 

पोहरी के माननीय विधायक प्रहलाद भारती ने विजेता खिलाडिय़ों को आकर्षक ट्राफी, मेडल तथा प्रमाण पत्र और स्पोटर्स किट के साथ-साथ नगद पुरूस्कार राशि क्रमश: रू. 11000/-, 5100/- तथा 3100/- प्रदान की गई। इस अवसर पर माननीय विधायक पोहरी प्रहलाद भारती ने खिलाडिय़ों से आहवान किया कि इस नवीन खेल मैदान पर आप निरंतर खेलते रहे, जो भी आवश्यक सहयोग होगा उसे पूरा किया जायेगा और सभी विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामना दी। 


समापन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं टूर्नामेंट के संयोजक अभिषेक गुप्ता, एम.के. धौलपुरी, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, तुलाराम यादव, राजकुमार शर्मा, जनदेव सिंह प्रदेश प्रतिनिधि, मुन्नालाल रावत, नीरज गर्ग पार्षद, प्रदीप गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार,  नासिर खां पत्रकार, कल्याण वर्मा वरिष्ठ खिलाड़ी, मुकेश तिवारी,  केशवराव, गिर्राज शर्मा आदि उपस्थित रहे। खेल विभाग से, श्रीमती सुशीला टोप्पो, ग्रामीण युवा समन्वयक पोहरी, कमल सिंह बाथम, ग्रामीण युवा समन्वयक शिवपुरी, सुजीत करोसिया, रामपाल मेहते आदि उपस्थित रहे।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!