लालमाटी क्षेत्र में 4 बदमाशों ने पिता पुत्री को पीटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली लालमाटी इलाके में बुधवार को शाम के समय चार युवकों ने मिलकर पिता-पुत्री की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। धारासिंह पुत्र धूमी आदिवासी निवासी लालमाटी शिवपुरी ने बताया कि उसका मोहरसिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम उसके घर पर मोहरसिंह आदिवासी, पिंटू, सूरज व अनिल आदिवासी आए और उससे जमीन को लेकर विवाद करने लगे और धारासिंह के साथ गाली-गलौंज करने लगे। 

जब धारा ने उन्हें गाली देने से रोका तो सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई धारा की पुत्री की भी युवकों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना में पिता-पुत्री चोटिल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उपचार के बाद वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस ने दर्ज करवाई। वहीं मामले में पुलिस ने अजबसिंह पुत्र चि मनसिंह गुर्जर की शिकायत पर तोफानसिंह गुर्जर, कल्याण गुर्जर, हरी गुर्जर, राज गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!