रोड एक्सीटेंड: करैरा में 3 साल की मासूम, नरवर में युवक की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चिरली में एक आईसर के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एक तीन साल की बच्ची में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। भरत पुत्र रामसिहं कोली निवासी ग्राम चिरली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े तीन वर्षीय पुत्री दीपाली घर के बाहर खेल रही थी तभी आईसर के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए बच्ची में टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई ओर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटाना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आईसर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।          

वाहन की टक्कर से युवक की मौत
शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नरवर तिराहे के पास एबी रोड सतनबाड़ा पर वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली कि नरवर तिराहे के पास एबी रोड सतनबाड़ा पर एक युवक को किसी वाहन सवार ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां युवक की मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने युवक की पहचान की तो पता चला कि युवक का नाम शानू शाह निवासी सतनबाड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले में वाहन चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!