मजदूरी नहीं मिली तो सामान ले गए मजदूर, ठेकेदार ने कराया केस दर्ज

0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सुमेला में फोरलेन पर काम करने वाले मजदूर ठेेकेदार का सामान चुराकर ले गए। मामले में ठेकेदार ने दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

फोरलेन पर ठेकेदारी का काम कर रहे कुलदीप पुत्र आरबी वर्मा निवासी शिवपुरी ने बताया कि शिवम गुप्ता व संजय गुप्ता निवासी खोड़ उसके यहां काम करते थे। बीते रोज कर्मचारी ब्रज सुमेला से 6 सटरिंग प्लेट, एमएच पाइप, चैनल व अन्य सामान सहित लगभग 25 हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 

वहीं बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा काम करने वाले लोगों का भुगतान नहीं किया था जिसके एवज में वह सामान ले गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!