शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वलो ग्राम बूडा डोंगर में खेत पर घास काट रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि राधे पुत्र डिल्लू आदिवासी देवेन्द्र यादव व वीरेंद्र यादव के खेत पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जहां घास काटते समय उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। मामले में धनपाल पुत्र टिल्लू आदिवासी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि खेत मालिक द्वारा लापरवाही बरती गई जिस कारण राधे की मौत हो गई। पुलिस ने देवेंद्र व वीरेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।