शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बारई में शुक्रवार की रात पेट्रोल की चोरी कर रहे कर्मचारियों को मालिक ने देख लिया। मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राजेश पुत्र नरेन्द्रसिंह आर्य निवासी बदरवास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली उनके पेट्रोल पंप जो ग्राम बारइ में है वहां पदस्थ कर्मचारी पेट्रोल की चोरी करते हैं। सूचना पर पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात पहुंचे तो उन्होंने देखा उनके पंप पर पदस्थ कर्मचारी विजय जाटव व राहुल जाटव निवासी बारई पेट्रोल की चोरी कर एक केन में भर रहे थे।
जिस पर आर्य ने दोनों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह भाग गए। इसके बाद आर्य थाने आए और उन्होंने दोनों कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।