शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम आमखेड़ा में गैस टैंकर पर काम कर रहे एक युवक की उसमें गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम आमखेड़ा में एक युवक की गैस टैंकर में काम करते समय गिर जाने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना कर युवक की लाश को टैंकर से बाहर निकलवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामले में पुलिस को गिर्राज पुत्र हरवंश लाल बक्शी निवासी आमखेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह आमखेड़ा में गैस टैंकर में कुछ काम करवाने के लिए आए हुए थे जहां राकेश पुत्र गेंदालाल वंसार निवासी म्याना जिला गुना टैंकर पर काम कर रहा था अचानक वह काम करते-करते टैंकर में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।