बिजली के तार काटने पर दो पक्षों में विवाद, केस दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिंघारई में बिजली के तार काटने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौंज हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सियाबाई पत्नी छीतरिया जाटव ने राजकुमारी पुत्र बवलेश चिडार निवासी सिंघारई के बिजली के तार काट दिए थे। 

जब राजकुमारी ने कारण पूछा तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगी। झगड़े की आवाज सुनकर दोनों तरफ के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। 

मामले में पुलिस ने राजकुमारी  की शिकायत पर मनीराम पुत्र छीतरिया जाटव निवासी सिंघारई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं सियाबाई की शिकायत पर बवलेश चिड़ार व दुर्गेश चिडार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!