कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम साखनौर में आज सांसद सिंधिया बीते कुछ दिनों पूर्व कर्ज के चलते आत्महत्या करने वाले किसान के घर पहुंचे। जहां इन्होंने मृत किसान के परिजनों को ढांढस बंधाया।विदित हो कि बीते कुछ दिनों पूर्व कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम साखनौर में चरण सिंह जाटव पुत्र ग्यारसी जाटव ने गरीबी और कर्ज के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
जिसके बाद आज सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, महेंद्र यादव, नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे अपने साथियों के साथ मृतक किसान के गाँव साखनोर पहुंचे जहाँ सभी कांग्रेसियो ने मृतक किसान के परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही बीजेपी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।