मजदूरी के रुपए मांगने पर युवक की मारपीट

0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोरियाखुर्द में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। इसमें युवक चोटिल हो गया और उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मारपीट का कारण युवक द्वारा मजदूरी के रुपए मांगना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल युवक के पुत्र आकश पुत्र भैयालाल बरार निवासी टोरियाखुर्द ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता भैयालाल प्रधान रामकुमार कोरी, जीवनलाल उर्फ चिल्ली कोरी व उदम कोरी निवासी टोरिया खुर्द के यहां मजदूरी का काम करते थे। 

बीते रोज वह घर से मजदूरी के रुपए लेने की कहकर गए थे लेकिन सूचना मिली कि तीनों युवकों ने मजदूरी के रुपए न देते हुए पिता की मारपीट कर दी है जिससे वह घायल हो गए। 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए स्वासथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और पुत्र की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!