सिरनामसिंह पुत्र फूलसिंह अहिरवार (40) सचिव ग्राम पंचायत आवास निवासी ग्राम दबरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि बीते रोज जब वह पंचायत भवन पहुंचा तो देखा कि पंचायत भवन का ताला टूटा हुआ पड़ा है। ताले टूटने की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी।
जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके की जांच-पड़ताल की। जांच-पड़ताल में पता चला कि चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर यहां रखा इनवर्टर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने पंचायत सचिव की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।