शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लुधावली इलाके में देवरानी ने जेठानी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण बच्चों को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने जेठानी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। भूरी पत्नी हरी प्रजापति(30) निवासी लुधावली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी देवरानी के साथ एक ही घर में रहती है। सोमवार को उसके बच्चे खेल रहे थे और जीना उतर रहे थे जिस पर देवरानी ने बच्चों को खेलने के लिए मना कर दिया।
इस बात को लेकर जेठानी भूरी प्रजापति ने कहा कि बच्चे तो खेलेंगे। जिसको लेकर देवरानी झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते मामला गाली-गलौंज तक आ पहुंचा। जब जेठानी ने गाली देने से मना किया तो देवरानी ने डंडे से मारपीट कर दी।
जिसके बाद महिला का पति घर आया तो उसने अपने साथ घटित घटनाक्रम के बारे में बताया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।