शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर टोल टेक्स के पास सोमवार की रात एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ध्रुव पुत्र मुरारीलाल शर्मा (33) निवासी मनियर टोल टेक्स के पास शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सोमवार की रात किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह घर से निकला और सड़क पर आया तो डंपर के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया, लेकिन उसका नंबर घायल ने देख लिया। घायल को परिजन अस्पताल लाए और उपचार के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।