शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गिर्राज पेट्रोल पंप के पास शिवपुरी पर एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार में टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार को को मामूली चोटें आई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बबलू पुत्र मंगलिया जाटव (20) निवासी सिरसौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार को शाम के समय वह गिर्राज पेट्रोल पंप से कार में पेट्रोल भराकर घर जा रहा था तभी तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को भी मामूली चोट आई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।