बेटी का रिश्ता टूटने के शक में महिला की मारपीट

0
शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गणेशखेड़ा में एक व्यक्ति ने महिला की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण आरोपी की बेटी का रिश्ता टूटना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 

अवंती बाई पत्नी अमोलसिंह लोधी निवासी गणेशखेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह अपने घर जा रही थी तभी गांव के रहने वाले बहादुरसिंह ने रामजानकी मंदिर के पास उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। 

महिला ने बताया कि बीते रोज आरोपी अपनी पुत्री का रिश्ता करने गया हुआ था लेकिन किसी कारण से वह रिश्ता नहीं हो पाया और इसी बात को लेकर उसने संदेह करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!