शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मथना में एक किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में पुलिस को परिजनों ने संदेही के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम सिंघारई की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज अने घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
जब वह नहीं मिली तो रिश्तेदारी में कुछ दिनों तक उसकी खोजबीन की न मिलने पर पुलिस थाने में संदेही युवक भीकम पुत्र हरिज्ञान गुर्जन निवासी ठेंकुआ के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज करवाई
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।