शिवपुरी। जिले के खनियांधाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भरतपुरा में झोपड़ी में सो रही महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। भरतपुरा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सोमवार की रात वह अपनी झोंपड़ी में सो रही थी।
उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक कीरत लोधी उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला चिल्लाई तो युवक मौके से भाग गया। जिसके बाद महिला थाने आई और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।