भोपाल। कोलारस विधानसभा उपचुनाव के चलते शिवपुरी के डीपीसी शिरोमणि दुबे सहित मुंगावली के 3 अधिकारियों को चुनाव आयोग की सिफारिश पर हटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के मीडिया सेंटर से इसकी पुष्टि हो गई है। आयोग ने मप्र शासन को इसके लिए बीती शाम पत्र लिखा था। इससे पहले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ अधिकारियों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी जो भाजपा के लिए काम कर रहे थे। इस लिस्ट में शिरोमणि दुबे का नाम भी था।
कलेक्टर शिवपुरी तरुण राठी ने बताया कि डीपीसी ने 28 फरवरी तक के लिए अवकाश ले लिया था। आरोप है कि डीपीसी शिरोमणि दुबे कोलारस एवं मुंगावली चुनाव में भाजपा के लिए काम कर रहे थे। डीपीसी दुबे आरएसएस के पदाधिकारी भी हैं। शिवपुरी पोस्टिंग से पहले दुबे अशोकनगर एवं गुना भी रह चुके हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।