कांग्रेस के विज्ञापन पर भाजपा को अपत्ति: कहा मतदाताओ को डराया जा रहा है

0
कोलारस: कोलारस विधानसभा इस समय चुनाव मोड में है। जंग है भाजपा और कांग्रेस के बीच। चुनावो की अभी नामाकंन प्रक्रिया भी पूरी भी नही हुई है, लेकिन विधानसभा में महौल किसी भी जंग से कम नजर नही आ रहा है। इस छोटी से छोटी बात को मुद्दा बनाया जा रहा है। 2 फरवरी को कांग्रेस का एक विज्ञापन सोशल मिडिया पर पोस्ट हुआ है। इस भाजपा के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने शेयर किया है। भाजपा नेता के अतिरिक्त कई लोगो ने इसे शेयर किया है, इस एड सांसद सिंधिया का फोटो और कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव का फोटो लगा है। और इस बैनर पर लिखा है। न पीने को पानी होगा न फसल को। 

इस पोस्ट पर भाजपा प्रहार कर रही है। भाजपा नेता और समर्थक इस एड पर लगातार कमेन्ट्स कर रहे है,कि यह कौनसा विकास है न पीने को पानी होगा और नही ही फसल को। कांग्रेस का यह बैनर फेसबुक और व्हाटसऐप पर बडी तेजी से वायरल हो रहा है। हालाकि कांग्रेस इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नही दे रही है। 

भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा का कहना है कि कोलारस नगर पंचायत इस समय कांग्रेस के कब्जे में है। और वह ऐसे बैनर लगाकर मतदाताओ को डराने का प्रयास कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!