अब पहली बार मां बनने पर प्रसूता को मिलेंगे पांच हजार

0
शिवपुरी। अब पहली बार मां बनने पर प्रसूता को पांच हजार रुपए मिलेंगे। यह राशि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दी जाएगी। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के 1400 रुपए अलग मिलेंगे। इस प्रकार से पहले बच्चे के जन्म पर महिलाओं को कुल 6400 रुपए मिलेंगे। संचालनालय एकीकृत बाल विकास विभाग से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी हो गए हैं। वहीं कलेक्टर तरुण राठी ने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजरों की बैठक लेकर निर्देश दे दिए हैं। 

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत सभी महिलाओं को पहली बार मां बनने पर सरकार पांच हजार रुपए देगी। यह राशि माताओं को तीन किश्तों में दी जाएगी। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी इस योजना से बाहर रहेंगे। प्रदेश में यह योजना एक जनवरी 2017 से लागू हुई है। इसके तहत पिछले एक साल में भी जो महिलाएं पहली बार मां बनी हैं उन्हें भी इस योजना के तहत पांच हजार रुपए मिलेंगे। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के तहत उन्हें 1400 रुपए अलग से मिलेंगे। 

कैसे मिलेगी राशि 
इस योजना के तहत पहली किश्त गर्भावस्था का शीघ्र पंजीकरण कराने पर एक हजार रुपए दी जाएगी। दूसरी किश्त कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच (गर्भावस्था के छह माह बाद) के उपरांत दो हजार रुपए दी जाएगी। जबकि तीसरी किश्त में बच्चे के जन्म का पंजीकरण और उसका टीकाकरण होने के पश्चात दो हजार रुपए के रूप में दी जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!