शिवपुरी। मैंटल मैथ प्रतियोगिता में शिवपुरी ट्रेंड्ज अबेकस की विद्यार्थी आशी पुत्री श्रीमती अंशु.शैलेष जैन निवासी शिवपुरी का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। टेंडज अबेकस द्वारा अबेकस मेंटल मैथ्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन यूआईटी ओडिटोरियम कोटा में किया जिसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य के एक हजार विद्यार्थीयों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में 6 से 14 वर्ष के बच्चों ने लेबल 1 से 6 व फ्लैश एन जैन ऑनलाईन तकनीक की प्रतियोगिता व रूबीक क्यूब में भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें आशी जैन ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और गोल्ड मैडल प्राप्त कर अपने परिवार और अंचल शिवपुरी का नाम रोशन किया।
आशी जैन के इस प्रदर्शन पर गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर उसे बधाई देने वालों में अभय कोचेटा, संजीव जैन, अमन गोयल, राजेश गोयल, आनंद गोयल, राजू यादव, हरज्ञान प्रजापति, रामसनेही शर्मा रॉकी आदि शामिल रहे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।