कोलारस उपचुनाव: टेंट के टटें फसेंगे भाजपा प्रत्याशी देवन्द्र जैन, खर्च की सीमा समाप्त

Updesh Awasthee
0
ललित मुदगल/शिवपुरी। शिवपुरी जिला इस समय चुनाव मोड पर है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रत्याशियों के नामाकंन का दौर चालू है। चुनाव आयोग ने विधान सभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च करने की सीमा 28 लाख रूपए तय की है। आज भाजपा के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने सीएम के सरंक्षण में अपना नामाकनं दाखिल किया। कोलारस में सीएम शिवराज की सभा भी है। बताया जा रहा है कि कोलारस में थाने के सामने वाले ग्राउंड में शानदार टैंट लगाया गया है। स्टेज, माईक और हजारों की संख्या में कुर्सी भी है। 

इससे पूर्व पिछले 4 माह में शिवराज सिंह ने कोलारस विधानसभा के 7 दौरे किए है। कोलारस के दौर में ऐसे ही शानदार पंडाल का उपयोग किया गया था। कुछ पडांल भोपाल के करोबारियों ने लगाए थे। और पंडाल शिवपुरी के टैंट व्यवसाईयों लगाए थे। शिवराज सिंह के भोपाल से आए प्रत्येक पंडाल का खर्चा सवा करोड बताया जा रहा है जो की सरकारी आकडों में दर्ज है। 

आज नामाकंन प्रक्रिया से पूर्व सीएम शिवराज सिंह इस विशाल लक्झरी पंडाल से अपना उद्दबोधन देगें। अब सवाल यह बनता है कि अगर इस विशाल टेंट का खर्चा भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के खाते में जुडता है तो वह आगे चुनाव में क्या खर्च करेगें। 

इस मामले में जानकारों का कहना है कि चूंकि शिवराज सिंह भाजपा के स्टार प्रचारक है अत: यह खर्चा पार्टी के खाते में जुडेगा। खबर लिखे जाने तक कलेक्टर शिवपुरी तरूण राठी ने यह बताया है कि अभी तक भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची नही सौपी है। सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है। जब सूची ही जारी नहीं हुई तो फिलहाल भाजपा का कोई नेता स्टार प्रचारक नहीं है। अब यदि यह खर्चा प्रत्याशी के खाते में जोड़ दिया जाए तो प्रचार के लिए खर्चा की लिमिट आज ही खत्म। याद दिला दें, लिमिट 28 लाख रुपए है, आज का खर्चा अनुमात: 70 लाख रुपए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!