शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव में पिछोर विधायक केपी सिंह कक्का जू निरन्तर रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों में सभायें कर रहे हैं मप्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ उन्होने पड़ौरा और सरजापुर गांव में सभायें ली जहां साफा और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया गया और लुकवासा तथा बदरबास में सांसद ज्योतिरादित्य के साथ सभायें ली।
कक्का जू ने लुकवासा जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर लगी है इसलिये आपको एक-एक वोट कांग्रेस को देकर हजारों वोटों से जिताना है उन्होने कहा कि यहां मंत्रियों की तो कोई बखत है ही नहीं और मुख्ममंत्री सिर्फ झूठी घोषणायें करते हैं और भृष्टाचार से घिरे हुये हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।