कोलारस चुनाव में शराबियों ने जमकर धमाल मचाया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस के ग्राम सरजापुर में विगत रात्रि शराबियों ने जमकर धमाल मचाया। जिससे गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। आरोपियों ने गांव में रहने वाले एक दलित युवक की जमकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देेेकर पुलिस  ने इस मामले में पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर से 4 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34, 3(1)(आर) 3(1),एस(व्हीए),एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार सरजापुर में रहने वाले आरोप जंडेल चौहान, सोनू सोलंकी, राहुल चौहान, बंटी सोलंकी शराब के नशे में धुत्त होकर 19 फरवरी की रात्रि करीब 11 बजे गांव में पहुंचे जहां उन्होंने शराब के नशे में घंटों तक उत्पात मचाया जिससे गांव में सन्नाटा छा गया लोग अपने घरों में दुपक गए। आरोपियों ने वहां रहने वाले हेतराज पुत्र बलराम जाटव को शराब के नशे में उसके घर से घसीट लिया और उसे गांव की चौपाल लाकर जमकर पीटा। 

बमुश्किल पीडि़त युवक आरोपियों के चंगुल से छूटा जिन्हें गांव के अन्य लोगों ने आरोपियों से बचाया। इसके बाद भी आरोपी वहां उत्पात मचाते रहे। बाद में गांव क लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। उसके बाद सुबह पीडि़त थाने पहुंचा जहां उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!