राजे का राज कायम: सोशल पर सीएम से ज्यादा लाईक और शेयर

0
शिवपुरी। कोलारस चुनाव में यशोधरा राजे सिंधिया के एक्टिव मोड में आने से चुनाव में रोचकता बड गई है। भाजपा प्रत्याशी के पर्चा भरवाने के इस रोड शो के कार्यक्रम में राजे का राज कायम रहा है। आज सोशल मिडिया में राजे ही छाई रही है। जैसा कि विदित है कि पिछले 2 माह में शिवराज सिंह कोलारस विधान सभा के 7 दौरे कर चूके थे। मंत्रियो के शिविर भी लग रहे थे। सगठन भी दमदारी से इस क्षेत्र में खडा था लेकिन राजे बिन सब सून दिख रहा था। 

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने भोपाल में यशोधरा राजे को मना लिया ओर यहां तक कह दिया कि आप नही आऐगीं,तो वह चुनाव नही लडेगें। भाजपा और सगठन ने भी जोर दिया और अत: राजे को कोलारस में आने के लिए मना ही लिया। आज राजे सीएम शिवराज सिंह के साथ भोपाल से हेलीकॉप्टर से बदवास पहुंची। रोड शो किया। देवेेन्द्र जैन के साथ पर्चा भरवाने एसडीएम ऑफिस भी गई। राजे के आने से भाजपा के कार्यकर्ताओ के उत्साह बढ गया। 

आज कोलारस विधानसभा में हुए रोड शो में सीएम शिवराज,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा,भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री नरे्रन्द्र सिंंह,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान,मप्र शासन की केबीनेट मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधर राजे सिंधिया। मप्र शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ओर विश्वास सारंग सहित कई विधायक सहित भाजपा के जिले के नेता मौजूद थे। 

इन सभी के बीच राजे का राज कायम रहा। रोड के आम सभा के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओ और कार्यक्रम फोटो सोशल पर वायरल किए है। इसमें सबसे ज्यादा फोटो यशोधरा राजे सिंधिया के फोटो वायरल लाईक और शेयर किए जा रहे है। 

शिवुपरी समाचार डॉट कॉम पर भी यशोधरा की बाईक वाली फोटो वाली खबर भी सबसे ज्यादा पंसद की गई। इन सभी बातो से साफ होता है कि कोलारस में राजे का राज कायम है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!