खबर का असर: शिवराज सिंह के साथ मंच पर नही जा पाए भाजपा प्रत्याशी देवेन्द जैन

0
शिवपुरी। कोलाररस के उपचुनाव ने आज नई अंगड़ाई ले ली है। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने सीएम शिवराज सिंह, मप्र शासन की केबीनेट मंत्री सहित भाजपा के कई दिग्गजों के साथ रोड शो करते हुए अपना पर्चा भरा। पर हजारों की भीड वाले मंच से भाजपा प्रत्याशी गायब रहे। जैसा कि विदित है लोकप्रिय पोर्टल शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने आज दोपहर को टेंट के टटें में फंस सकते है भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन, खर्च की सीमा समाप्त नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इस खबर सीधा-सीधा आशय यह था कि सीएम शिवराज सिंह की आमसभा रखी गई थी। इस आमसभा के लिए शानदार पंडाल की व्यवस्था की गई थी। मंच ,टेंट, 5 हजार कुर्सिया और सुरिले माईक की व्यवस्था की गई थी। इसके खर्चे को लेकर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने सवाल खडा किया था अगर इस पंडाल का खर्चा देवेन्द्र जैन के खाते में जुड जाऐगा तो आज ही खर्च की सीमा समाप्त हो सकती है। 

इस खबर के बाद भाजपा में बैचेनी बड गई। सीएम शिवराज भाजपा के स्टार प्रचारक है परन्तु अभी भाजपा ने निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारको की सूची नही सौपी है। कांग्रेस हमले कर सकती थी। टेंट के टटें में भाजपा प्रत्याशी फस सकते थे। 

बताया जा रहा है रोड शो के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के तमाम नेता सभा स्थल की और चले गए। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन,मप्र शासन की मंत्री व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया और भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के साथ अपना पर्चा भरने कोलारस एसडीएम ऑफिस पहुंच गए।  

पर्चा भरने के बाद मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सभा स्थल के मंच पर दिखाई दी,लेकिन भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन हजारो की भीड वाले मंच पर नही दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि इस चुनाव का मेनेजमेंट दिखने वाले नेताओ ने टेंट के टंटे के चक्कर में देवेन्द्र जैन को सभा स्थल से जाने से रोक लिया। 

कुल मिलाकर खबर के बाद भाजपा जाग गई। और देवेन्द्र जैन को मंच पर जाने से रोक दिया गया। टेंट के टंटे के चक्कर में उनके रोड शो में शामिल हुए भाजपा नेता-कार्यकर्ता और हजारो की सख्या में पहुंची जनता का वह अभार भी व्यक्त नही कर सके। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!